Pages

Monday, 24 June 2013

दो गणितीय पहेलियाँ


एक-

एक छात्र अपने एक शिक्षक से मिलने उनके घर गया। वहाँ उन दोनों में निम्नलिखित वार्तालाप हुआ-
‘सर, मैं समझता हूँ कि आपकी तीन पुत्रियाँ हैं। क्या मैं उनकी उम्र जान सकता हूँ?’
‘जरूर। उन सबकी उम्र पूर्ण वर्षों में हैं और उनकी उम्रों का गुणनफल 36 है।’
‘यह तो काफी नहीं है, कुछ और बताइये।’
‘उनकी उम्रों का योग मेरे फ्लैट नम्बर के बराबर है।’
‘यह भी काफी नहीं है, सर। कुछ और बताइये।’
‘पिछली साल मेरी सबसे बड़ी लड़की अपनी कक्षा में प्रथम आयी थी।’
‘धन्यवाद, सर। मैं समझ गया कि उनकी उम्र कितनी-कितनी है।’
बताइये कि उस शिक्षक की पुत्रियों की उम्र क्या थी?

दो-

एक पुस्तक दो सौ से कम पृष्ठों की है। उस पुस्तक के कुछ लगातार पन्ने किसी ने फाड़ दिये हैं। फटे हुए पन्नों की पृष्ठ संख्याओं का योग 2570 है। बताइए कि कहाँ से कहाँ तक की पृष्ठ संख्याओं वाले पन्ने फटे हुए हैं?

कृपया इनके उत्तर हल सहित बतायें।

No comments:

Post a Comment